Friday, Apr 19 2024 | Time 13:59 Hrs(IST)
image
Press Releases » PNN


कांग्रेस का यूपी मित्र पोर्टल जरूरतमंदों की करेगा मदद

लखनऊ, 9 मई (वार्ता) प्रवासी मजदूरों की मदद के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के ‘प्रवासी राहत मित्र ऐप’ के लाेकार्पण के अगले दिन शनिवार को कांग्रेस ने यूपी मित्र नामक चैट पोर्टल लांच किया है। पार्टी का दावा है कि कोरोना संकटकाल में तमाम तरह की परेशानियां झेल रहे लोगों को इस पोर्टल से फायदा मिलेगा। पोर्टल को वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। वैल्यू फर्स्ट ने कांग्रेस को यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया “ कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए हमने यह चैट पोर्टल लांच किया है। इस चैट पोर्टल के जरिये आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस यथासंभव शिकायतकर्ताओं की मदद करेगी। साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।” उन्होने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस की प्रतिबद्धता हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहने की है। पूरे प्रदेश में पार्टी जगह-जगह रसोईघर चला रही हैं। गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रहीं हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुँचाईं जा रही है। श्री लल्लू ने कहा “ हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का लिंक सोशल मीडिया, मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी राहत मित्र ऐप का लोकार्पण किया था। सरकार का कहना है कि इस ऐप का मकसद अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ, उनके स्वास्थ्य की निगरानी एवं विशेष कर उनके कौशल के लायक भविष्य में नौकरी एवं आजीविका प्रदान करने में मदद करना है। प्रदीप वार्ता
More News

Dentium to host the World's Largest Dental Seminar in Delhi   on 21st April 2024

18 Apr 2024 | 4:54 PM

Dentium to host the World's Largest Dental Seminar in Delhi   on 21st April 2024

see more..

Magnus Motors expands presence with Citroen showroom in Mehsana

18 Apr 2024 | 5:11 PM

Magnus Motors expands presence with Citroen showroom in Mehsana

see more..

Ambience Group Owner says, Creacions Set to Redefine Living Experience

18 Apr 2024 | 5:31 PM

Ambience Group Owner says, Creacions Set to Redefine Living Experience

see more..

Moonstone Hammock Expands Portfolio with Spectacular Glampsites in Manali and Bengaluru

18 Apr 2024 | 5:49 PM

Moonstone Hammock Expands Portfolio with Spectacular Glampsites in Manali and Bengaluru

see more..

Meet Greatest Astrologer in India 2024

18 Apr 2024 | 6:04 PM

Meet Greatest Astrologer in India 2024

see more..
image